{"_id":"5cd46a00bdec2207680eadee","slug":"171557424640-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील फोटो खींचने की धमकी देकर ब्लैकमेल का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अश्लील फोटो खींचने की धमकी देकर ब्लैकमेल का प्रयास
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
छात्रा के मोबाइल पर कॉल कर एक युवक जबरन उस पर बात करने का दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं युवक धमकी दे रहा है कि उसने छात्रा की अश्लील फोटो खींच रखी है और अगर उसने बात नहीं की तो अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा। परेशान छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर युवक की तलाश कर रही है।
लक्सर क्षेत्र निवासी एक युवती रुड़की के एक कॉलेज में पढ़ती है। बृहस्पतिवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर छात्रा ने बताया कि पिछले कई दिनों से छुटमलपुर निवासी एक युवक उसके मोबाइल पर कॉल कर रहा है। साथ ही बात करने और मिलने का दबाव बना रहा है। इनकार करने पर वह लगातार कॉल कर परेशान कर रहा है। आरोप है कि युवक धमकी दे रहा है कि उसने अपने मोबाइल से छात्रा की अश्लील फोटो खींच रखी है। अगर वह बात करने के लिए राजी नहीं हुई तो फोटो सोशल मीडिया पर डाल देगा। आरोप है कि कॉलेज आते-जाते समय भी वह रास्ता रोककर परेशान करता है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।