फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   शादीवाले घर में आग लगने से लाखों का सामान जला

शादीवाले घर में आग लगने से लाखों का सामान जला

Mon, 08 Apr 2019 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
शादीवाले घर में आग लगने से लाखों का सामान जला
ब्यूरो/अमर उजाला, सुल्तानपुर
विज्ञापन

रामपुर रायघटी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में अचानक आग लग गई। लड़की की शादी के लिए घर में रखा सामान और कपड़ा, खाने पीने का सामान जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

रामपुर रायघटी गांव निवासी प्रीतम सिंह ने अपनी बेटी का रिश्ता उत्तर प्रदेश के पुरकाजी के निकट एक गांव में तय किया था। 17 अप्रैल 2019 को रामपुर रायघटी गांव में आनी थी। परिजनों की ओर से सभी तैयारियां की गई थी। रविवार को प्रीतम सिंह रिश्तेदारी में गए थे। शाम करीब पांच बजे अचानक प्रीतम सिंह के घर में आग लग गई। लपटें उठती देखकर महिलाओं ने शोर मचाया। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने लगे। लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। इससे कपड़ा, बिस्तर, राशन और शादी का करीब एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रीतम ने आग लगने की सूचना तहसील प्रशासन को दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed