फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   साले की पिटाई से आहत युवक ने घर छोड़ा

साले की पिटाई से आहत युवक ने घर छोड़ा

Wed, 09 Jan 2019 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
साले की पिटाई से आहत युवक ने घर छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

साले की पिटाई से आहत एक युवक ने अपना घर छोड़ दिया। युवक तीन दिन से घर वापस नहीं लौटा तो पिता को चिंता हुई। पिता ने आसपास रिश्तेदारी व जान पहचान में तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उसके साथ कोई अनहोनी होने की आशंका के चलते पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटे की तलाश करने की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित इब्राहिमपुर निवासी एक युवक की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव में शादी हुई थी। सोमवार शाम युवक का अपनी पत्नी से किसी बात का लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज पत्नी ने अपने भाई को फोन कर पति की शिकायत कर दी। शिकायत पर उसका भाई रात में ही गांव पहुंचा और अपने जीजा के साथ गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक ने अपनी बहन के साथ मिलकर जीजा की पिटाई कर दी। इसके बाद जीजा को धमकी देते हुए युवक वहां से चला गया। घटना के बाद युवक पत्नी को बिना बताए घर से निकल गया। इसके बाद युवक घर वापस नहीं लौटा। बेटे के घर वापस नहीं लौटने पर परेशान पिता ने उसकी रिश्तेदारी और आसपास तलाश की, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। बेटे के साथ अनहोनी की आशंका के चलते पिता बुधवार को कोतवाली पहुंचा। जहां उन्होंने बेटे के साले पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। साथ ही बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है। उसके मोबाइल नंबर की लोकेशन निकाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed