{"_id":"5be72252bdec2269af649a43","slug":"171541874258-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट डालकर की आत्महत्या
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट पोस्ट करने के बाद फैक्ट्री कर्मचारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव श्मशान घाट के पास पेड़ से लटका मिला। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में उसने सालों (पत्नी के भाइयों) को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला निवासी रणजीत पुत्र रामशंकर वर्षों से लक्सर स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था। वह कस्बे के वार्ड नंबर 10 में किराये का कमरा लेकर रह रहा था। रणजीत के साथ उसके चार साले (पत्नी के भाई) भी उसी फैक्ट्री में कार्य करते थे। बताया जाता है कि रणजीत का पिछले कुछ दिनों से अपने सालों के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को भी रणजीत की अपने सालों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद से ही रणजीत अपने घर से लापता हो गया। बताया जा रहा है कि रणजीत ने अपना एक सुसाइड नोट फैक्ट्री कर्मचारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में डाल दिया था।
जैसे ही साथियों ने सुसाइड नोट पढ़ा तो वे उसको फोन करने लगे। साथ ही रणजीत की तलाश भी शुरू कर दी। शनिवार सुबह कस्बे के श्मशान घाट के निकट स्थित खेत में पेड़ से एक शव लटकता मिला। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारा। उसकी शिनाख्त कराई गई तो पता चला कि शव रणजीत का ही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि सालों की ओर से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से तंग आकर उसने मौत को गले लगाने जा रहा है। कोतवाल एसी शर्मा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।