{"_id":"5b6b41604f1c1b07788b85f7","slug":"171533755744-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोर्ट के आदेश पर पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर। जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर भूमि हड़पने के आरोप में कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खानपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी साहब सिंह ने लक्सर कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि बूटा सिंह उर्फ हरि सिंह निवासी दादूपुर थाना पुरकाजी, सुरेंद्र सिंह पुत्र मेघराज व अमित चौधरी पुत्र सुरेंद्र निवासीगण नारसन खुर्द, सुशील कुमार पुत्र रफल सिंह निवासी रणमलपुर थाना देवबंद, रामकुमार चौधरी पुत्र चौहल सिंह निवासी लखनौता ने ग्राम पंचायत की बंजर भूमि व उसकी पुश्तैनी जमीन की फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी कर सुरेंद्र सिंह व सुशील कुमार ने राम कुमार चौधरी एवं अमित चौधरी को पिछले वर्ष सितंबर में बेच दी। उसी शाम को लगभग पांच बजे सभी पांच आरोपी उसके खेत पर कब्जा लेने की नियत से पहुंचे। जब उसने विरोध किया तो गाली गलौज शुरू कर दी। कहासुनी के बाद आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस बाबत उसने पिछले वर्ष ही 16 अगस्त को खानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खानपुर थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर सभी पांचो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।