फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बैंक कर्मी को ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख

बैंक कर्मी को ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख

Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मी को ब्लैकमेल कर मांगे पांच लाख

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की। एक बैंक कर्मी की ओर से लोन दिलाने से इंकार करने पर एक युवक अपने साथियों के साथ उनके घर एक महिला को लेकर पहुंचा। युवक ने साथियों के साथ बैंक कर्मी से मारपीट कर महिला के साथ जबरन वीडियो बनाई। युवक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगने की डिमांड कर ब्लैकमेल करने का प्रयास किया। बैंक कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।

भगवानपुर निवासी संदीप सैनी एक बैंक में तैनात हैं। कुछ दिन पूर्व उनकी मुजफ्फरनगर निवासी एक युवक से मुलाकात हुई थी। युवक ने उनसे एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये का लोन दिलाने की बात कही। उन्होंने लोन के लिए पूरे कागज उपलब्ध कराने की बात कही। युवक ने बिना कागजों के ही लोन दिलाने का दबाव डाला। संदीप सैनी ने लोन दिलाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि मंगलवार देर शाम युवक अपने कुछ साथियों के साथ उनके आवास पर एक महिला को लेकर पहुंचा। युवक ने उनसे महिला को अपने घर पर ठहराने की बात कही। उन्होंने महिला को घर पर ठहराने से इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए और महिला के साथ मोबाइल से वीडियो बना ली। आरोप है कि युवक महिला के साथ बनाई गई वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की डिमांड करने लगा। संदीप सैनी ने ब्लैैकमेल करने की जानकारी अपने परिचितों संग गंगनहर कोतवाली पहुंचकर दी। इस पर पुलिस ने युवक को मोबाइल लोकेशन के आधार पर हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed