फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   छात्र की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

छात्र की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
रुड़की। डीसीएम की चपेट में आने से बुधवार की सुबह हुई साइकिल सवार छात्र की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह गणेशपुर में किराए के मकान में रह कर पढ़ाई करने वाला मवाना मेरठ निवासी विपिन कुमार 26 वर्ष पुत्र ब्रहम सिंह साइकिल से कोचिंग के लिए मालवीय चौक से गणेशपुल की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने उसे अपनी चपेट में ले लिया था। जिससे कुचल कर उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। डीसीएम चालक डीसीएम को घटना स्थल पर छोड़ कर फरार हो गया था। गंगनहर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक के चचेरे भाई सुभाष चंद की ओर से कोतवाली गंगनहर में अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात डीसीएम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed