{"_id":"59b438be4f1c1be37f8b585a","slug":"171504983230-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात बदमाशों ने पूर्व विधायक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अज्ञात बदमाशों ने पूर्व विधायक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
मंगलौर। बहादराबाद के पूर्व विधायक एवं बसपा नेता मोहम्मद शहजाद से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को आईएसआई का एजेंट बताया है। साथ ही पैसा जमा न करने पर पूर्व विधायक समेत पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव निवासी मोहम्मद शहजाद के घर शुक्रवार को डाक से एक रजिस्ट्री पत्र आया है। परिजनों ने इसे खोलकर देखा तो इसमें दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने की बात लिखी देखकर उनके होश उड़ गए। तथाकथित आईएसआई एजेंट ने पत्र में पंजाब नेशनल बैंक का एक खाता नंबर दिया है। इस खाते में पत्र मिलने के तीन दिन के भीतर रंगदारी की रकम जमा कराने की धमकी दी गई है। इस संबंध में पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद ने बताया कि उन्होंने कोतवाली पुलिस को संबंधित पत्र सौंपकर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दे दी है। अब यह पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि वह जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा करें। मंगलौर कोतवाल जवाहर लाल ने बताया कि तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में पत्र देवबंद से भेजने की बात सामने आई है।