फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में चैंपियन के तीनों समर्थक

कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में चैंपियन के तीनों समर्थक

Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट में सरेंडर की तैयारी में चैंपियन के तीनों समर्थक
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और उनकी पत्नी वैजयंती माला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में फरार चल रहे विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के तीनों समर्थक कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद वे लगातार पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत चल रहे हैं। तीनों ने मोबाइल बंद करने के साथ ही करीबियों से संपर्क करना भी बंद कर दिया है। पुलिस तीनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
पिछले दिनों ने खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के बीच जुबानी जंग कोतवाली तक जा पहुंची थी। इसी बीच चैंपियन समर्थक पहल सिंह, राव फुरकान और पप्पू ने प्रेसवार्ता कर झबरेड़ा विधायक और उनकी पत्नी वैजयंती माला पर अमर्यादित टिप्पणी की थी। विधायक की पत्नी ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि चैंपियन समर्थकों ने समाज और उनके ऊपर टिप्पणी की थी। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

इस बीच जांच में सहयोग नहीं करने पर कोर्ट ने तीनों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए। तभी से तीनों फरार चल रहे हैं। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए वे हाईकोर्ट भी गए, लेकिन वहां से भी राहत नहीं मिली। बताया जा रहा है कि तीनों अब स्थानीय कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में हैं। उनके कुछ करीबी भी कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में हैं। दूसरी ओर पुलिस भी गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही है। एसएसआई प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed