फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने पांच टीमों का किया गठन

अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने पांच टीमों का किया गठन

Wed, 12 Dec 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
अवैध खनन रोकने को प्रशासन ने पांच टीमों का किया गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में अवैध खनन अंकुश लगाने के लिए लक्सर एसडीएम ने प्रशासन की पांच टीमों का गठन किया है। ये टीमें खनन वाले क्षेत्रों में रात्रि प्रवास कर अवैध खनन की निगरानी करेंगी। इसके लिए सभी टीमों को हाई बीम लाइटें उपलब्ध कराई गई हैं। एसडीएम का कहना है कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लक्सर तहसील क्षेत्र में भोगपुर, भिक्कमपुर, अलावलपुर, निहंदपुर सुठारी घाटों के अलावा बालावाली में गंगा नदी, रायसी के बाणगंगा नदी के लालपुर घाट, कान्हावाली घाट और सोलानी नदी के कुआंखेड़ा, ढाढ़ेकी, लादपुर के पास अवैध खनन होता है। तहसील और पुलिस प्रशासन की ओर से समय-समय पर अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, लेकिन पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। अब अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है।
विज्ञापन

एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए तहसील क्षेत्र में पांच टीमें गठित की गई हैं। टीमों की ओर से खनन क्षेत्र में रात्रि कैंप कर अवैध खनन पर नजर रखी जाएगी। पांचों टीमें रात में हाईबीम लाइट से लैस होकर गश्त करेंगी। उन्होंने बताया कि संबंधित चौकी क्षेत्र की पुलिस भी टीम के साथ रहेगी। एसडीएम खुद रात में टीम के पास जाकर जानकारी लेंगे। एसडीएम ने कहा कि तहसील क्षेत्र में अवैध खनन रोकने के लिए माफिया पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाणगंगा में खनन कर रहीं तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज
तहसील प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बाणगंगा नदी में अवैध खनन कर रही तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। तीनों वाहनों को लक्सर कोतवाली में लाकर सीज करने के साथ ही चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई के दौरान कई ट्रैक्टर चालक पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

प्रशासन कोशिशों के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। तहसील प्रशासन को भोगपुर, बालावाली, रायसी क्षेत्र में सोलानी नदी के घाटों पर अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं। बुधवार सुबह एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बाणगंगा में नेतवाला सैदाबाद के निकट पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। टीम को देखते ही खनन माफिया में भगदड़ मच गई। इसी बीच एसडीएम ने तीन ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। कोतवाल अमर चंद शर्मा ने बताया कि पकड़े गए तीनों वाहनों को कोतवाली लाकर सीज कर दिया है। चालक शुभम पुत्र ऋषिपाल, अरविंद पुत्र रमेश, प्रदीप पुत्र जयवीर निवासी कुड़ी नेतवाला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed