{"_id":"5bfaecd7bdec2241b770f88d","slug":"161543171287-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची भगदड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मची भगदड़
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगती देख कार के अंदर बैठी महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। आननफानन में कार चालक ने कार को हाईवे पर ही रोक दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। वहीं, सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक स्कूल में शनिवार रात सांस्कृतिक कार्यक्रम था। कार्यक्रम के बाद शिक्षिका और अन्य लोग एक कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित पूर्व विधायक सुरेश चंद जैन के आवास के सामने पहुंची, अचानक कार की बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने कार साइड में रोककर बोनट देखा तो उसके अंदर से आग की लपटें निकलने लगीं। कार में आग लगता देख शिक्षिकाओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना फायर ब्रिगेड को दी। साथ ही कार में लग रही आग को किसी तरह पानी डालकर बुझाया। इस बीच फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची गई। कार में लगी आग बुझने के बाद शिक्षिकाओं को दूसरी कार से घर पहुंचाया गया।