फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   कारपेंटर पर लाठी-डंडों से हमला कर बाइक छीनी

कारपेंटर पर लाठी-डंडों से हमला कर बाइक छीनी

Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
कारपेंटर पर लाठी-डंडों से हमला कर बाइक छीनी
ब्यूूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

फर्नीचर का काम समय पर नहीं करने पर एक युवक ने अपने आठ-दस साथियों के साथ मिलकर कारपेंटर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं युवक उसकी बाइक भी छीनकर ले गया। घायल हालत में कोतवाली पहुंचे कारपेंटर ने पुलिस को आपबीती सुनाई। साथ ही युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

कलियर थाना क्षेत्र के मेहवड़ा निवासी राजू की रुड़की स्थित ढंडेरा रेलवे फाटक के पास कारपेंटर की दुकान है। राजू के अनुसार, कुछ दिन पूर्व उसने ढंडेरा निवासी एक युवक का फर्नीचर बनाने का काम लिया था, लेकिन फर्नीचर का काम वह समय पर नहीं निपटा पाया। आरोप है कि इस पर युवक उसकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उसने युवक को लिखित में दिया कि वह एक-दो दिन में पूरा काम निपटा देगा। आरोप है कि मंगलवार की शाम वह अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी बीच युवक अपने आठ-दस साथियों के साथ पहुंचा और उस पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। युवकों ने उसके साथ बुरी तरह पिटाई की। आरोप है कि इसके बाद युवक उसकी बाइक भी छीनकर ले गया। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। बुधवार को युवक परिजनों के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। युवक को कोतवाली बुलाकर मामले की जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed