फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सरदार के भेष में छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम

सरदार के भेष में छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम

Fri, 01 Jun 2018 11:20 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
सरदार के भेष में छापेमारी करने पहुंचे एसडीएम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
एसडीएम कौस्तुभ मिश्र सरदार के वेश में अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी करने पहुंच गए। एसडीएम ने मौके से दो जेसीबी पकड़कर सीज की है, जबकि कई वाहन मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

कई दिनों से भोगपुर क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम कौस्तुभ मिश्र बृहस्पतिवार रात में सरदार का वेश बनाकर बाइक से वहां पहुंचे थे। उन्होंने देखा खनन माफिया दो जेसीबी व कई ट्रैक्टरों से अवैध खनन कर रहे थे। वहां पहुंचने के बाद एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने अपने सर से पगड़ी उतार दी। पगड़ी हटाते देख खनन माफियाओं के पांव उखड़ गए तथा उन्होंने अपने वाहनों को जंगल में दौड़ा दिया। इस बीच एसडीएम ने मौके से खनन माफियाओं की दो जेसीबी पकड़ ली, लेकिन उनके चालक मौके से फरार हो गए। एसडीएम ने दोनों जेसीबी को अपने आवास पर खड़ा कर सील कर दिया। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि भोगपुर क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायत मिलती रही है। इसे लेकर तहसील की पांच टीमें गठित की गई हैं। उन्होंने बताया कि टीमें अवैध खनन की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर जाकर त्वरित कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed