फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   युवक की संदिग्ध मौत की एक बार फिर जांच शुरू

युवक की संदिग्ध मौत की एक बार फिर जांच शुरू

Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
युवक की संदिग्ध मौत की एक बार फिर जांच शुरू
भगवानपुर। खानपुर गांव में डेढ़ माह पूर्व युवक की संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर स्थानीय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गंभीरता से जांच करवाने की गुहार लगाई थी। प्रधानमंत्री कार्यालय की सख्ती पर उत्तराखंड पुलिस ने मामले की जांच आपराधिक मानव वध सेल को सौंप दी है।
विज्ञापन

24 दिसंबर को खानपुर गांव के मांगेराम का शव पेड़ से लटका मिला था। पुलिस दो दिन तक घटना की पड़ताल करती रही, लेकिन पुलिस के हाथ ऐसा कोई सुराग नहीं लगा जिससे हत्या की बात सामने आ रही हो। जबकि मांगेराम के परिजन शुरू से ही हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस बाबत परिजनों की ओर से पुलिस को भी तहरीर दी। मृतक की मां लीलावती ने प्रधानमंत्री कार्यालय को शिकायत पत्र भेजकर बताया कि भगवानपुर पुलिस घटना की जांच को लेकर शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्होंने तहरीर देकर हत्या की आशंका जताते हुए गांव के दो युवकों को नामजद भी किया था बावजूद पुलिस ने उनसे पूछताछ तक नहीं की। परिजनों का कहना है कि जनपद के अधिकारियों से भी उन्होंने घटना की जांच कराने की मांग की थी लेकिन उन्होंने भी स्क्वाएड डॉग भेजने तक जांच सीमित रखी। भगवानपुर थानाध्यक्ष राजीव चौहान ने बताया कि वह शुरू से ही घटना को गंभीरता से ले रहे हैं। अब जिला स्तर से ही जांच आपराधिक मानव वध सेल को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed