{"_id":"5d1a514d8ebc3e3cc71eee3b","slug":"1562005815850-roorkee-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैग काटकर बदमाशों ने 50 हजार उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। एक बैंक से रुपये निकाल कर जा रहे ग्रामीण का कपड़े का बैग काटकर बदमाशों ने उसके 50 हजार रुपये पर हाथ साफ कर दिया। मंगलौर कोतवाली अंतर्गत ग्राम टांडा भनेड़ा निवासी ग्रामीण हाईवे स्थित एक बैंक से रुपये निकालने आया था। जब वह बैंक से 50 हजार रुपये कपड़े के बैग में रखकर बाहर आया तो बैग कटा देख उसके होश उड़ गए। इसमें से रुपये गायब थे। उसने घटना की जानकारी कस्बा पुलिस को दी। पुलिस ने बैंक में पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। इसमें दो युवक बैग को काटते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इससे पहले भी निजामपुर के देशराज के बैग को काटकर 50 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। उधर, कस्बा चौकी प्रभारी आमिर खां ने बताया कि आज की घटना के संबंध में तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।