{"_id":"5d17a5de8ebc3e3c9b261ee2","slug":"15618308571-roorkee-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पड़े मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बंद पड़े मकान से चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। चोरों ने बंद पड़े ईंट भट्टा मालिक के घर धावा बोलकर लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। मकान स्वामी की ओर से चोरी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान का मौका मुआयना किया। इसके बाद मकान स्वामी की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित चावमंडी स्थित श्रवण कुमार ईंट भट्ठा कारोबारी हैं। 23 जून को वह अपने परिवार के साथ मुजफ्फरनगर में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे। चोरों ने शुक्रवार रात मकान में चोरी कर ली। शनिवार सुबह पड़ोसियों ने मकान का ताला टूटा देख श्रवण कुमार को मोबाइल पर घर में चोरी का जानकारी दी। चोरी की सूचना मिलते ही श्रवण कुमार परिवार समेत घर पहुंचे। यहां उन्होंने घर के अंदर का नजारा देखा तो कमरों का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी के ताले टूटे थे। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। मकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर उनके मकान से कुछ नकदी समेत करीब साढ़े तीन लाख के जेवर व सामान चोरी कर ले गए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।