{"_id":"5d17a5d18ebc3e3cd94bf551","slug":"156183084414-roorkee-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती के लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती के लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। शहर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक प्रेमी युगल को लेकर हंगामा हो गया। युवती के परिजन उसे अपने साथ ले जाने लगे तो उसने इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाया तो युवती परिजनों के साथ जाने के लिए राजी हो गई।
देहरादून निवासी युवती की रुड़की के युवक से एक साल पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती कुछ दिनों बाद ही प्यार में बदल गई। दोनों की मोबाइल पर लंबी बातचीत होने लगी। करीब दस दिन पूर्व युवती देहरादून से भागकर प्रेमी के पास आ गई। दोनों आदर्शनगर में किराये का कमरा लेकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। शनिवार सुबह युवती के परिजनों को उसके रुड़की में युवक के साथ रहने की भनक लगी। वे सीधे कमरे पर पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान युवती ने हंगामा कर दिया। परिजन उसे ले जाने लगे तो वह प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह युवती को समझाकर परिजनों के साथ भेज दिया। एसआई बारू सिंह चौहान ने बताया कि युवती को उसके परिजनों के साथ भेज दिया है।