{"_id":"5d17a5ce8ebc3e3ca276e642","slug":"156183084112-roorkee-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी से साझेदार ने की दस लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कारोबारी से साझेदार ने की दस लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साझेदारी में कारोबार के नाम पर एक युवक ने कारोबारी से दस लाख की ठगी कर ली और फरार हो गया। कारोबारी ने उसकी तलाश की तो पता चला कि वह घर से फरार है। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्श नगर निवासी मयंक सचदेवा कारोबारी हैं। उनकी मंगलौर निवासी एक युवक से जान पहचान थी। युवक ने मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से साझेदारी में कारोबार करने की बात कही। युवक के परिचित होने पर मयंक तैयार हो गए। इस बीच युवक ने बताया कि कारोबार शुरू करने से पहले करीब 30 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। आधी रकम उसने खुद देने की बात कही और आधी कारोबारी से मांगी। इस पर मयंक ने युवक को दस लाख रुपये एडवांस में दे दिए। इसके बाद कारोबार का काम बताकर युवक कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर चला गया। कारोबारी ने कॉल की तो उसका नंबर बंद आया। कारोबारी ने मंगलौर स्थित युवक के घर पहुंचकर जानकारी ली तो पता चला कि वह कई दिनों से घर नहीं आया है और नंबर भी बंद आ रहा है। परेशान होकर कारोबारी ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कर उसकी तलाश की जा रही है।