फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   जमीन में मुनाफे के लालच में गंवाए 38 लाख

जमीन में मुनाफे के लालच में गंवाए 38 लाख

Fri, 28 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
जमीन में मुनाफे के लालच में गंवाए 38 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। साझेदारी में सस्ती जमीन खरीदकर मोटा मुनाफा कमाने के लालच में आकर एक दंपति लाखों की ठगी का शिकार हो गया। दंपति ने जमीन बेचकर मुनाफा कमाने की बात कही तो साझेदारों ने इनकार कर दिया। दंपति ने एसपी देहात से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात ने पुलिस को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रहीमपुर गांव निवासी नदीम और उनकी पत्नी रूबी ने शुक्रवार को एसपी देहात नवनीत सिंह से मुलाकात की। शिकायती पत्र देते हुए दंपति ने बताया कि रुड़की निवासी तीन परिचितों ने बताया था कि रुड़की क्षेत्र में सस्ते दाम पर एक जमीन बिक रही है। अगर वह साझेदारी में यह जमीन खरीद लें तो सभी को मोटा मुनाफा होगा। झांसे में आकर वेे जमीन खरीदने को तैयार हो गए। इसी बीच तीनों लोगों ने उनसे करीब 38 लाख रुपये ले लिए और जमीन का बैनामा धोखे से अपने नाम करा लिया। कुछ दिन बाद दंपति ने जमीन मुनाफे में बेचने की बात कही तो तीनों बहाना बनाने लगे। उन्होंने छानबीन की तो पता चला कि उक्त लोगों ने धोखाधड़ी कर जमीन का बैनामा अपने नाम ही कराया था। आरोप है कि तीनों लोग रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। एसपी देहात नवनीत सिंह ने बताया कि गंगनहर कोतवाली पुलिस को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed