फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तहसीलदार की गाड़ी व खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर

तहसीलदार की गाड़ी व खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर

Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
तहसीलदार की गाड़ी व खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रोकने की कोशिश में तहसीलदार के वाहन की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जबरदस्त टक्कर हो गई। दुर्घटना में चालक सहित छह कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को तहसील प्रशासन की टीम खनन क्षेत्र में छापेमारी करने गई थी। टीम में तहसीलदार सुनैना राणा, पथरी थाना क्षेत्र के सुभाष गढ़ गांव निवासी चालक रिंकू पुत्र सोमपाल, राजस्व निरीक्षक नरेंद्र सिंह, हलका लेखपाल उमा सुधम, दीपक कुमार, संग्रह अमीन के अनुसेवक जितेंद्र कुमार और होमगार्ड भूषण दत्त शर्मा थे। बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे खनन क्षेत्र से लौटने के बाद तहसीलदार को घर छोड़कर टीम के अन्य लोग उनकी गाड़ी से वापस लौट रहे थे। तभी हरिद्वार रोड पर एक रेत भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जाती दिखी। चालक ने ओवरटेक कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन सड़क में गड्ढा होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तहसीलदार की गाड़ी के अगले हिस्से के चीथड़े उड़ गए। हादसे में चालक रिंकू गाड़ी में बुरी तरह से फंस गया और वाहन सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से गाड़ी में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला और उन्हें लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल हरिद्वार रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बाद में नरेंद्र चौधरी और रिंकू की हालत नाजुक होने की वजह से उन्हें एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। वहीं, अन्य घायलों का हरिद्वार अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। उधर, कोतवाली वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed