फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध खनन से भरे वाहन ने किशोरी को कुचला, गंभीर

अवैध खनन से भरे वाहन ने किशोरी को कुचला, गंभीर

Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध खनन से भरे वाहन ने किशोरी को कुचला, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की। टोडा कल्याणपुर में अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोरी को कुचल दिया। गनीमत रही कि छात्रा की जान बच गई। वहीं, हादसे से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने अवैध खनन सामग्री भरकर गुजरने वाले वाहनों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिया, तब वे शांत हुए।
विज्ञापन

बुधवार रात करीब नौ बजे अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव के बीच से गुजर रही थी। इस बीच अमरीष की 16 वर्षीय बेटी टीना दुकान पर सामान लेने जा रही थी। रास्ते में वह ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इस बीच ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और किशोरी को अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से हादसा होने से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और घटना की जानकारी ली। इस बीच किशोरी के परिजन ग्रामीणों के साथ रात को ही कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। वह किसी काम से कोर्ट गए थे। बृहस्पतिवार सुबह ही लौटे हैं। मामले की जानकारी लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अवैध खनन पर अंकुश नहीं
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित टोडा कल्याणपुर के पास सोलानी नदी में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है। खनन माफिया गांव के बीच संकरे रास्ते से अवैध खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर गुजरते हैं। ग्रामीण इसका विरोध करते हैं तो खनन माफिया दबंगई दिखाते हुए डराते धमकाते हैं। अवैध खनन से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कई बार हादसा हो चुका है। बावजूद इसके अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed