फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   अवैध बार व हुक्काबार की सूचना पर छापा

अवैध बार व हुक्काबार की सूचना पर छापा

Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
अवैध बार व हुक्काबार की सूचना पर छापा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। एक रेस्टोरेंट में अवैध रूप से चल रहे बार और हुक्काबार की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने छापेमारी कर शराब व बीयर की बड़ी संख्या में खाली बोतलें बरामद की हैं। टीम ने रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में ले ली। हालांकि, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में कुछ आपत्तिजनक नहीं मिला।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से एएसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट को शहर स्थित एक रेस्टारेंट में अवैध बार और हुक्का बार चलने की शिकायत मिल रही थी। एएसडीएम रविंद्र बिष्ट ने टीम को साथ लेकर बृहस्पतिवार को रेस्टोरेंट में छापेमारी की। प्रशासनिक टीम को देखकर रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई। टीम ने रेस्टोरेंट में काफी देर तक तलाशी ली, लेकिन अवैध शराब नहीं मिली। हालांकि, इस दौरान टीम ने हुक्का के अलावा शराब और बीयर की खाली बोतलें बरामद की। इसके बाद टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कैमरों की डीबीआर जांच के लिए जब्त कर ली। एएसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अवैध बार और हुक्का बार की शिकायत पर छापेमारी की गई थी, लेकिन रेस्टोरेंट से शराब बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि बार के लाइसेंस के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की गई है। डीबीआर में शराब पिलाने की बात सामने आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed