फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ग्यारह वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म

ग्यारह वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म

Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
ग्यारह वर्षीय किशोर के साथ सामूहिक कुकर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। यहां नाई की दुकान पर काम सीखने गए 11 वर्षीय किशोर के साथ दुकान स्वामी ने अपने साथी के साथ मिलकर उस्तरे की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म कर डाला। साथ ही घटना का जिक्र करने पर उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उधर, परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराए बिना ही कार्रवाई का भरोसा देकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

एक व्यक्ति ने चौकी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक कस्बे में नाई की दुकान चलाता है। उसका 11 वर्षीय बेटा दुकान पर काम सीखने जाता है। दुकान पर पड़ोसी गांव का एक युवक भी कार्य करता है। आरोप है कि बुधवार को दोनों ने उस्तरे की नोक पर दुकान में ही किशोर के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं, घटना का जिक्र किसी से करने पर किशोर और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। दोपहर को घर पहुंचकर किशोर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। बृहस्पतिवार को किशोर के पिता ने लक्सर कस्बा चौकी पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है। किशोर के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने बेटे का मेडिकल कराए बिना मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया। उधर, चौकी प्रभारी खेंमेन्द्र सिंह गंगवार का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed