फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   पुलिस ने आरोपी को रिमांड लिया, तमंचा बरामद

पुलिस ने आरोपी को रिमांड लिया, तमंचा बरामद

Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को रिमांड लिया, तमंचा बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, झबरेड़ा
विज्ञापन

पुलिस ने लूट की घटनाओं के आरोपी को रिमांड पर लेकर लूट में प्रयोग किया गया तमंचा उसके गांव के नजदीक से बरामद किया है। पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के हीराहडी गांव निवासी प्रमोद शराब के ठेके से लौट रहा था। डेलना के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक लूट ली थी। वहीं, मानकपुर निवासी बिजेंदर से झबरेड़ा से गांव लौटते समय तिराहे के पास नकदी लूट ली थी। पुलिस ने कलियर थाने में लूट के खुलासे के बाद पकड़े गए सहारनपुर जिले के चंदाहेड़ी गांव निवासी रोहित को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लिया। पुलिस की पूछताछ में रोहित ने दोनों घटनाओं में शामिल होने और घटना को अंजाम देते समय तमंचा रखने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके गांव के पास से उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed