फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ब्रह्मपुरी में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल

ब्रह्मपुरी में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल

Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में दो पक्षों में मारपीट, 12 लोग घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे चले। तीन महिला समेत 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और माहौल शांत कराया। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस मामले में केस दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरी गांव में दो पक्ष में पुरानी रंजिश है। इसके चलते बुधवार की रात दोनों पक्षों में गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। इस बीच विवाद में महिलाएं भी आ गईं और उनमें भी मारपीट हुई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों में बीच बचाव कराया। साथ ही घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि एक पक्ष के पंकज, बबली, बबलू, माया, विनोद, गोवर्धन और लक्ष्मीरा और दूसरे पक्ष के सचिन, राजू, लता, मुकेश समेत कुल 12 लोग घायल हो गए हैं। सभी को उपचार दिलाया गया है। साथ ही दोनों पक्षों के चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed