फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   रेलवे फाटक टूटने से रोड जाम, कई ट्रेनों को कासन से निकाला

रेलवे फाटक टूटने से रोड जाम, कई ट्रेनों को कासन से निकाला

Tue, 11 Jun 2019 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
रेलवे फाटक टूटने से रोड जाम, कई ट्रेनों को कासन से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

जल्दबाजी के चक्कर में टेंपो चालक ने टक्कर मारकर इकबालपुर रेलवे फाटक तोड़ दिया। इसके बाद रोड पर घंटों जाम लगा रहा। वहीं, फाटक टूटने के बाद कई ट्रेनों को कासन से निकाला गया। वहीं, आरपीएफ ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। साथ ही टेंपो को भी सीज कर दिया गया।
ट्रेन आने की सूचना के कारण मंगलवार सुबह आठ बजे इकबालपुर रेलवे फाटक बंद हो रहा था। इसी बीच टेंपों चालक ने जल्दी निकलने के चक्कर में फाटक में टक्कर मार दी। इससे फाटक का बूम टूट गया। इसके बाद दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। रेलवे की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद फाटक दुरुस्त किया। इस बीच चेन बांधकर ट्रेनें निकाली गईं। बीच-बीच में वाहनों को भी निकाला जाता रहा। इसके बावजूद रोड पर जाम लगा रहा।
विज्ञापन

फाटक टूटने पर गेट मेन विनोद ने टेंपो चालक को मौके पर ही रोक लिया। साथ ही सूचना कंट्रोल मुरादाबाद और आरपीएफ चौकी को दी गई। आरपीएफ के सहायक उपनिरीक्षक जेएस चौहान मय फोर्स मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी चालक को चौकी लाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम हुसैन अहमद पुत्र इस्तकार निवासी भनेड़ा खास यूपी देवबंद बताया। सहायक उपनिरीक्षक जेएस चौहान ने बताया कि टेंपो सीज कर चालक का रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed