{"_id":"5cffefa8bdec22070518ec46","slug":"15602768942-roorkee-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख के चक्कर में गवाएं तीस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक लाख के चक्कर में गवाएं तीस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
तांशीपुर निवासी एक व्यक्ति ने एक लाख के चक्कर में अपने 30 हजार भी गंवा दिए। पीड़ित को उस समय ठगी का अहसास हुआ, जब दोनों ठग मौके से काफी दूर पहुंच गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को तांशीपुर निवासी बीरबल ने गंगनहर कोतवाली पहुंचकर बताया कि मालवीय चौक के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने उनसे 30 हजार रुपये लूट लिए हैं। लूट की खबर सुनते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो बीरबल ने बताया कि उसने मालवीय चौक स्थित इंडियन बैंक से 30 हजार रुपये निकाले थे। जैसे ही वह बैंक से बाहर निकला तो बाइक सवार एक बदमाश उसके पास आया और बोला की उसके पास लूट के एक लाख रुपये हैं, जो वह कम पैसों में बदल सकता है। इसके बाद बदमाश रुमाल में बंधे पैसों को बीरबल को देकर बाइक सवार दूसरे साथी के साथ फरार हो गया। बीरबल ने रुमाल खोला तो उसमें कुछ रद्दी कागज थे। इसके बाद बीरबल ने ठगों की तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बीरबल ने ठगी की तहरीर गंगनहर कोतवाली पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। एसएसआई रणजीत सिंह तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाले जा रहे है।