{"_id":"5cffefa4bdec22074363aa73","slug":"156027689010-roorkee-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल नंबरों को ट्रेस कर अपराधियों तक पहुंचने की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
भाजपा नेता के पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ हुई 33 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। वहीं, संदिग्धों के मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस लुटेरों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। सूत्रों की मानें तो पुलिस को पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां हाथ लगी हैं। संदिग्धों के बयानों के साथ कड़ी से कड़ी मिलाकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी।
सोमवार दोपहर 12 बजे हाईवे स्थित भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल के पेट्रोल पंप के कर्मचारी आमिर अंसारी और पवन कुमार गंगनहर पटरी के रास्ते बाइक से रुड़की बैंक में 33 लाख रुपये का कैश जमा कराने जा रहे थे। जैसे ही दोनों नीशू अपार्टमेंट के समीप पहुंचे तो दो बाइकों पर चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। इसके बाद बदमाशों ने तमंचा दिखाकर आतंकित करते हुए एक कर्मचारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर नगदी भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए थे। पेट्रोल पंप स्वामी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था। इसके साथ ही पुलिस खुलासा करने के लिए लग गई थी।
आरोपियों की तलाश में कई जगह देर रात तक पुलिस ने छापेमारी की। रेलवे स्टेशनों पर भी दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा पेट्रोल पंपकर्मियों और मैनेजर को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस मोबाइल कॉल को ट्रेस कर रही है। वहीं, घटना के दौरान आसपास क्षेत्रों में सक्रिय मोबाइल फोन की डिटेल भी खंगाली जा रही है। एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने लूट के खुलासे के लिए चार टीमों को लगाया है। मंगलौर कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटना का शीघ्र खुलासा करने लिए टीम काम कर रही है। एसओजी और पुलिस की टीमें भी विभिन्न स्थानों पर भेजी गई हैं। उधर, सीओ मंगलौर डीएस रावत ने बताया कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
खुलासा नहीं होने पर जिले के पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी
रुड़की। पेट्रोल पंप कर्मचारी से हुई लूट का 24 घंटे बाद भी खुलासा नहीं होने पर पेट्रोल पंप मालिकों में रोष है। एसपी देहात से मिलकर उन्होंने घटना के जल्द खुलासे की मांग की। साथ ही अगले 24 घंटे खुलासा न होने पर जिले के सभी पेट्रोल पंप बंद करने की चेतावनी दी। मंगलवार को पेट्रोल पंप मालिकों ने हरिद्वार पेट्रोल डीजल ट्रेडिंग एसोसिएशन के बैनर तले एसपी देहात नवनीत सिंह को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि 24 घंटे से ज्यादा गुजर जाने के बाद भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। यही नहीं पिछली घटनाओं का भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। पेट्रोल पंप स्वामियों ने चेतावनी दी कि अगर अगले 24 घंटे में लूट का खुलासा नहीं हुआ तो जिले के सभी पंप अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बृज मोहन शर्मा, पीड़ित पंप स्वामी ललित मोहन अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, आलोक, अवीश सिंघल, रचित सिंघल, संजय बहल आदि मौजूद रहे।
पुलिस ने जारी किया एक बदमाश का स्केच
मंगलौर। पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 33 लाख लूट की घटना में शामिल एक बदमाश का पुलिस ने स्केच जारी किया है। स्केच को आसपास के थाना क्षेत्रों में वितरित किया गया है। साथ ही बदमाश की तलाश में सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है। पेट्रोलपंप कर्मियों से लूट के संबंध में पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस की कोशिश अब तक बेनतीजा ही साबित हुई है। पेट्रोलपंप कर्मियों आमिर और पवन से पूछताछ के आधार पर अब पुलिस ने एक लुटेरे का स्केच जारी किया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि स्केच को आसपास के थानों को भेजा गया है। साथ ही सोशल मीडिया पर चल रहे पुलिस के ग्रुप में भी स्केच भेजा गया है ताकि बदमाश की पहचान होने में मदद मिल सके।