फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चैंपियन समर्थक पप्पू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

चैंपियन समर्थक पप्पू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर

Tue, 11 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
चैंपियन समर्थक पप्पू सिंह ने कोर्ट में किया सरेंडर
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थक पप्पू सिंह ने मंगलवार को रुड़की के रामनगर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं, इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी की जमानत याचिका पर सुनवाई आज बुधवार को होगी।
झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल और खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच लोकसभा चुनाव से पहले ही जुबानी जंग शुरू हो गई थी। दोनों के बीच यह लड़ाई नेहरू स्टेडियम के अखाड़े तक जा पहुंची थी। इसी बीच विधायक चैंपियन के समर्थकों की ओर से रुड़की में एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था, जिसमें उन्होंने झबरेड़ा विधायक की पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। झबरेड़ा विधायक की पत्नी की ओर से मामले में तीन के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक को लेकर याचिका दायर की थी, जिनमें से दो आरोपियों पप्पू सिंह और पहल सिंह को कोई राहत नहीं मिली थी, जबकि तीसरे आरोपी को स्टे मिल गया था। मामले में 27 मार्च को दर्ज मुकदमे के बाद आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गए थे। पुलिस ने आरोपी पहल सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पप्पू सिंह ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed