फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग

बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग

Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर। बिझौली गांव में दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों ने पथराव किया। इस बीच एक पक्ष ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। इससे एक महिला के दाएं कंधे पर गोली लग गई। वहीं, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर उपद्रवियों को खदेड़ा। साथ ही घायल महिला को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित बिझौली गांव में ही मट्टू की मोबाइल की दुकान है। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर दो बच्चों में विवाद हो रहा था। यह देखकर मट्टू ने दोनों को समझाते हुए घर जाने को कहा। इस बीच गांव का ही आजाद मौके पर पहुंच गया। उसने मट्टू की बातों का विरोध किया। इस पर दोनों में गाली गलौज और मारपीट हो गई। इसके बाद आजाद अपने घर पहुंचकर परिजनों को बताया। इससे नाराज आजाद व उसके परिजन मट्टू की दुकान पर पहुंचे और दोबारा मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मट्टू के पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में पथराव शुरू हो गया। इस बीच दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष की ओर से लाइसेंसी बंदूक से करीब दस राउंड हवाई फायरिंग की गई। वहां से गुजर रही संजीदा (50) पत्नी शाहनवाज के दाएं कंधे पर गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गईं। वहीं, सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उपद्रव कर रहे लोगों को लाठियां फटकर खदेड़ा। साथ ही लहूलुहान संजीदा को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर, गांव में दोनों पक्षों में तनाव देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि महिला को गोली लगने की जानकारी मिली है। अब तक किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले की तलाश की जा रही है। उसका लाइसेंस निरस्त करने को डीएम कार्यालय में पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed