फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बर्फ के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट 16-15-50

बर्फ के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट 16-15-50

Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बर्फ के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट 16-15-50
भगवानपुर। क्षेत्र के ग्राम सिकंदरपुर के दो पक्षों के बीच लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों में डंडे चले। पथराव में आधा दर्जन ग्रामीण घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत किया।
विज्ञापन

ग्राम सिकंदरपुर निवासी एक पक्ष का युवक गांव में ही दुकान पर बर्फ लेने गया था। वहां एक युवक से बर्फ के लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग डंडे लेकर पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव किया। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इस दौरान दोनों पक्षों के नफीस, इनाम, तोफिक, साह आलाम, मेहताब सहित आधा दर्जन ग्रामीण घायल हो गए। घायलों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही हैं। गांव में रातभर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed