फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   चार बदमाशों ने बाइक सवार से 50 हजार और मोटरसाईकिल लूटी

चार बदमाशों ने बाइक सवार से 50 हजार और मोटरसाईकिल लूटी

Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
चार बदमाशों ने बाइक सवार से 50 हजार और मोटरसाईकिल लूटी
मंगलौर। चार बदमाशों ने एक युवक से 50 हजार की नगदी और उसकी बाइक लूट ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम शाहिद निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर इकबालपुर मार्ग से होते हुए मंगलौर आ रहे थे। तांशीपुर नहर पुल के पास चार लोगों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि चारों ने हथियारों के बल पर उसकी मोटरसाइकिल छीन ली। साथ ही युवक की तलाशी लेकर उसकी जेब में रखे 50 हजार रुपये भी छीन लिए और फरार हो गए। बाद में शाहिद ने किसी तरह घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल पाया। बाद में शाहिद ने एक आरोपी की पहचान की है। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ तीन अन्य युवक थे। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनका कहना है कि लूट की बात संदिग्ध लग रही है, मामला लेनदेन का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed