{"_id":"5ce2ef38bdec2207186a6022","slug":"15583763013-roorkee-news195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगों का महिला से ऑनलाइन ठगी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ठगों का महिला से ऑनलाइन ठगी का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
साइबर ठगों ने एक महिला के मोबाइल पर फोन कर खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए ठगी का प्रयास किया। महिला को शक हुआ तो उसने फोन काट दिया। अब साइबर ठग लगातार महिला के मोबाइल पर कॉल कर रहा है। कॉल रिसीव नहीं करने पर मैसेज कर रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर निवासी सरोज देवी के मोबाइल पर सोमवार को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह बैंक से बोल रहा है। बैंक की ओर से ग्राहकों की जरूरी सूचनाएं दी जा रही हैं। उसने महिला को बताया कि आपका एटीएम कार्ड बंद हो गया है। चालू करवाने के लिए कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। उसने महिला से बैंक खाता और एटीएम का पिनकोड पूछा, लेकिन शक होने पर महिला ने कॉल काट दी। कुछ देर बाद उसी नंबर से दोबारा कॉल आई, लेकिन महिला ने कॉल रिसीव नहीं की। अब उसी नंबर से लगातार कॉल आ रही है और रिसीव नहीं करने पर मैसेज आ रहे हैं। परेशान होकर महिला कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।