{"_id":"5ce2ef35bdec22073561c20a","slug":"1558376298196-roorkee-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवाई सेल्समैन ने की महिला से 96 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दवाई सेल्समैन ने की महिला से 96 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
एक महिला ने दवा सेल्समैन पर हजारों की ठगी का आरोप लगाया है। आरोप है कि सेल्समैन ने तीन साल पहले दवा खरीदी थी, लेकिन अभी तक रकम नहीं दी। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रकम दिलवाने की गुहार लगाई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दवाओं की एजेंसी है। तीन साल पहले एक सेल्समैन से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने महिला से 96 हजार की दवाएं खरीदी थी। साथ ही 15 दिन के अंदर भुगतान की बात कही थी। आरोप है कि 15 दिन बाद भी रकम नहीं देने पर महिला ने फोन किया तो वह बहाने बनाने लगा। अब रकम मांगने पर धमकी दे रहा है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जिस शख्स पर महिला ने आरोप लगाया है, उसे बुलाकर जानकारी ली जाएगी।