{"_id":"5ce2ef25bdec22070518d3da","slug":"15583762821-roorkee-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने महिला के तीन तलाक के आरोपों को नकारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पति ने महिला के तीन तलाक के आरोपों को नकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
महिला के पति पर तीन तलाक देने और मारपीट के आरोप लगाने के बाद अब पति ने भी उस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि पत्नी धोखे से खाने-पीने में नशीला पदार्थ मिलाती थी, जिसके चलते वह बीमार पड़ने लगा था। पत्नी और ससुराल वाले जमीन हड़पने के लिए उसे मारना चाहते थे। इन्हें कुछ राजनैतिक लोगों संरक्षण प्राप्त है।
करीब एक सप्ताह पूर्व एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पति पर तीन तलाक और मारपीट का आरोप लगाया था। सोमवार को महिला के पति ने प्रेसवार्ता कर कहा कि पिछले साल दिसंबर में गांव निवासी युवती से उसकी शादी हुई थी। इस बीच पत्नी खाने-पीने में केमिकल पिलाने लगी, जिसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई। आरोप है कि वह खुद नशा करती है और कई तरह के गलत काम भी करती है। विरोध करने पर पत्नी और उसके मायके वाले उल्टा आरोप लगाने लगे। युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी और ससुराल वाले उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए उसे मारना चाहते थे। युवक ने कहा कि मैंने कभी पत्नी को तीन तलाक नहीं दिया। झूठे केस में फंसाने के लिए यह आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके पीछे कुछ राजनैतिक लोग हैं और उनके ही संरक्षण में यह पूरी साजिश रची जा रही है। कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार है। वहीं, गंगनहर कोतवाली प्रभारी राजेश साह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।