फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सुलगती जहरीली भट्टियों ने जला दिए सभी अरमान

सुलगती जहरीली भट्टियों ने जला दिए सभी अरमान

Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सुलगती जहरीली भट्टियों ने जला दिए सभी अरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

‘कहां तो तय था चिरागां हर एक घर के लिए, कहां चराग मयस्सर नहीं गांव के लिए’, कवि दुष्यंत कुमार त्यागी की कविता की ये लाइन झबरेड़ा क्षेत्र के आठ गांवों में जहरीली शराब पीने से हुई वीभत्स घटना पर सटीक बैठती है। किसी के घर का चिराग बुझ गया है तो किसी का सुहाग और किसी के सिर से पिता का साया उठ गया। घरों में चारों तरफ मातम का अंधेरा छाया हुआ है। रुंधे गले से अपनों को याद कर परिवार के लोगों की चीख सुनकर बच्चे भी सिहर जा रहे हैं। यह घटना मृतकों के परिवारों के अरमान भी जला गई है। अपनों के साथ बीते दिन और आने वाले समय को लेकर जो अरमान परिवारों ने संजोए थे, वह पल पर भी जलकर राख हो गए।
झबरेड़ा क्षेत्र के बिंडुखड़क, बाल्लुपुर, चुड़ियाला, भलस्वागाज, जहाजगढ़, नन्हेड़ा और अनंतपुर गांवों में जहरीली शराब ने मृतकों के परिवारों को पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। परिवार के लोग वीभत्स घटना को याद कर सिहर उठते हैं और काल बनकर आए शुक्रवार की सुबह को कोस रहे हैं। वीभत्स घटना से इन परिवारों के अरमान जहरीली शराब की भट्ठियों में जलकर राख हो गए। किसी ने अपने बेटे-बेटी की शादी धूमधाम से करने का अरमान संजोकर रखा था तो किसी ने परिवार के लोगों को आने वाले त्योहारों पर नए कपड़े पहनाने के सपने संजोए थे। हंसी-खुशी खेलते इन परिवारों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि समय का ऐसा चक्र घूमेगा, जो उनके परिवार की खुशी पलभर में लूट लेगा।
विज्ञापन

इन परिवारों के जेहन में अपनों को खोने का गम है तो अब भविष्य को तलाशने की जद्दोजहद भी। गम की इस घड़ी के बीच इन परिवारों को अपने और बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। पीड़ित परिवार अब बच्चों के भविष्य की नैय्या पार लगाने के लिए सोचने पर मजबूर हैं तो घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। भविष्य क्या रुख होगा और किस पटरी पर जिंदगी दौड़ेगी, परिवार के लोग ये सोचकर ही सिहर उठते हैं। मृतकों के परिवारों के जेहन में बार-बार यही बात आ रही है कि अब उनका और बच्चों का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed