फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   नौ वाहनों से वसूला सवा लाख का जुर्माना

नौ वाहनों से वसूला सवा लाख का जुर्माना

Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नौ वाहनों से वसूला सवा लाख का जुर्माना
रुड़की/भगवानपुर। भगवानपुर मंडी समिति के सचल दस्ते ने बाहरी राज्य में गेहूं ले जा रहे नौ वाहनों को पकड़कर सवा लाख जुर्माना, 40 हजार मंडी शुल्क और दस हजार का विकास शेष शुल्क वसूला।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र सहारनपुर जिले से लगा हुआ है। यूपी में किसानों को गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ-साथ दस रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश में बोनस की कोई घोषणा नहीं है। जिसके चलते जिले के कुछ किसान और व्यापारी गेहूं बेचने के लिए यूपी के समीपवर्ती जिलों का रुख कर रहे हैं। इसकी शिकायतें अधिकारियों को भी मिल रही है। भगवानपुर मंडी समिति के सचल दस्ते ने सोमवार रात भगवानपुर-गागलहेड़ी मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान भगवानपुर की ओर से नौ वाहन गागलहेड़ी की ओर जा रहे थे। सचल दस्ते ने वाहन स्वामियों से मंडी शुल्क दिखाने को कहा, लेकिन किसी भी वाहन चालक की ओर से मंडी शुल्क अदा नहीं किया गया था। जिसके चलते सभी नौ वाहनों से सवा लाख का जुर्माना, 40 हजार मंडी शुल्क और दस हजार का विकास शेष वसूला। मंडी समिति केे सचिव कुलदीप नोटियाल ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। इस दौरान टीम में सचिव कुलदीप नोटियाल, मंडी निरीक्षक अल्केश सैनी, एकाउंटेंट राजीव कुमार, मंडी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, लिपिक सुखबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुड़ से आए मंडी के खाते में पचास लाख
रुड़की/भगवानपुर। भगवानपुर मंडी समिति ने इस बार गुड़ व्यापारियों से 50 लाख का मंडी शुल्क वसूला।
मंगलौर, भगवानपुर, चुड़ियाला क्षेत्र में गुड़ का भारी उत्पादन होता है, लेकिन भगवानपुर में करीब चार साल पहले स्थापित हुई मंडी को गुड़ के उत्पादन पर मंडी शुल्क नहीं मिल पा रहा था। जानकारों की मानें तो व्यापारी, अधिकारियों की हीलाहवाली का फायदा उठाकर मंडी शुल्क की चोरी कर रहे थे। जिसके चलते इस वर्ष मंडी समिति के अधिकारियों ने गुड़ मंडी शुल्क को लेकर सख्ती बरती है। अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष अक्तूबर से मई तक करीब पचास लाख का मंडी शुल्क गुड़ व्यापारियों से वसूला जा चुका है। मंडी समिति के सचिव कुलदीप नोटियाल ने बताया कि गुड़ व्यापारियों से मंडी शुल्क वसूल किया जा रहा है। उन्होंने 50 लाख का मंडी शुल्क वसूल करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed