{"_id":"5aca65484f1c1b6d6b8b4711","slug":"151523213640-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पकड़ी चार सौ अंग्रेजी शराब की पेटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने पकड़ी चार सौ अंग्रेजी शराब की पेटी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
झबरेड़ा। एक मकान में उतारी जा रही अंग्रेजी शराब की चार सौ पेटी के साथ पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक ट्रक, कार और दो बाइकों को सीज किया है।
रविवार को एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने झबरेड़ा थाने में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि शनिवार रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के जाटौल रोड पर स्थित एक मकान में अंग्रेजी शराब उतारने की तैयारी की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की कार्रवाई की। पुलिस को मौके से एक ट्रक, एक कार और दो बाइक बरामद हुई। ट्रक और कार की तलाशी ली, तो दोनों में भारी संख्या में अंग्रेजी शराब मौजूद थी। वाहन से करीब चार सौ पेटी शराब बरामद हुई। दो सौ पेटी में 9600 पव्वे बरामद और दो सौ अन्य पेटी से 2400 बोतल बरामद हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिवपुर सहारनपुर निवासी रविंद्र, ऋषभ और झिझांना शामली निवासी मोनू, थाना देवबंद सहारनपुर निवासी प्रविंदर, ढंढेरा रुड़की निवासी पंकज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। देवबंद निवासी मोनू मौके से फरार हो गया। पुलिस मोनू की तलाश कर रही है। इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान, एसआई चिंता मणि, रघुवीर सिंह, महेंद्र, हरेंद्र, संदीप, प्रवीण कुमार, श्रवण, नारायण, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।