{"_id":"5a57af5b4f1c1bc6188b465f","slug":"151515695963-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहित हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहित हत्याकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलौर। पुलिस ने रोहित हत्याकांड के दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए दो डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि चार आरोपियों की गिरफ्तारी अभी शेष है।
छह जनवरी को पैसेफिक होटल के पास न्यू लक पंजाबी ढाबे पर कुछ लोगों ने मोहनपुरा निवासी रोहित बौंठियाल पुत्र तेजराम की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए दस लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बृहस्पतिवार को मुकदमे की जांच कर रहे एसएसआई अजय कुमार जाटव ने एक सूचना पर तांशीपुर में छापा मारकर फरार चल रहे हत्यारोपियों रजत पुत्र संजय व सोनू पुत्र मनमोहन को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो डंडे भी बरामद किए गए हैं, जिनका इस्तेमाल रोहित की हत्या में हुआ था। इससे पहले मंगलौर पुलिस व सीआईयू की संयुक्त टीम ने चार हत्या आरोपियों अनिल उर्फ बबलू त्यागी, मोनू पुत्र मनमोहन त्यागी व भूषण त्यागी पुत्र महेंद्र सिंह त्यागी ग्राम राकूडी थाना सरियाहाट जिला दुम्का तथा झारखंड निवासी परदेशी मोहली पुत्र लक्ष्मण मोहली को गिरफ्तार किया था। एसएसआई अजय कुमार का कहना है कि अभी चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होनी है। इसके लिए दबिशें दी जा रही है।
बताते चले कि प्रापर्टी डीलर अनिल उर्फ बबलू त्यागी और प्रमोद चौधरी के बीच प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। जिसके बाद 6 जनवरी को दोनों पक्ष आप में भिंड गए थे। बाद में बबलू ने अपने साथियों व रिश्तेदारों के साथ मिलकर ढाबे पर तोड़फोड़ कर वहां खाना खा रहे रोहित की हत्या कर दी थी।