{"_id":"59f219714f1c1b60678b78f9","slug":"151509038449-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोरी की गई समेत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ोरी की गई समेत आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लक्सर।
शादी में शामिल होने आए ग्रामीण की बाइक चोरी हो गई। बाइक स्वामी ने इसकी जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने चोर को भुरना तिराहे के निकट चोरी की गई बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार लक्सर कोतवाली क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी अहसान पुत्र करीबखान बुधवार रात में लक्सर के हरिद्वार रोड मोहल्ले में शादी में शामिल होने के लिए आया था। उसने अपनी बाइक को विवाह स्थल के बाहर खड़ा किया और स्वयं अंदर चला गया। खाना खाकर बाहर आने पर देखा तो उसकी बाइक गायब मिली। अहसान ने बाइक चोरी होने की जानकारी लक्सर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने कस्बे के चारों तरफ नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच एक युवक को रोककर गाड़ी के कागजात आदि दिखाने के लिए कहा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने अहसान को मौके पर बुलाकर गाड़ी की पहचान कराई। अहसान ने बताया कि वह बाइक उसकी ही है। इस पर कोतवाली पुलिस युवक को बाइक के साथ कोतवाली ले आई तथा बाइक को अहसान को सौंप दी। कोतवाल ने बताया पकड़े गए आरोपी का नाम अनुज पुत्र महीपाल निवासी कुआं खेड़ा है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन