फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   थिथोला गांव में छापेमारी, 12 ड्रम केरोसिल बरामद

थिथोला गांव में छापेमारी, 12 ड्रम केरोसिल बरामद

Sat, 03 Jun 2017 07:39 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
थिथोला गांव में छापेमारी, 12 ड्रम केरोसिल बरामद
फोटो समाचार .....
विज्ञापन

थिथोला गांव में छापेमारी, 12 ड्रम केरोसिन बरामद
पुलिस और खाद आपूर्ति विभाग ने की कार्रवाई
दो लोगों को नामजद करते हुए दर्ज किया गया मुकदमा
दोनों ही आरोपी मौका पाकर हुआ फरार, हो रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
लंढौरा।
पुलिस ने थिथोला में छापा मारकर 12 ड्रम (2400 लीटर) केरोसिन बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से तेल माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची खाद्य पूर्ति विभाग की टीम ने पकड़े गए तेल का सैंपल भर जांच के लिये भेजा है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस को सूचना मिली कि कब्रिस्तान के पास जमशेद के घेर में ड्रमों में केरोसिन रखा है, जिन्हें मैक्स गाड़ी में भरकर ठिकाने लगाने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की छापेमारी में शिकायत सही पाई गई। पुलिस ने 12 ड्रमों में भरे केरोसिन को कब्जे में ले लिया, जिनमें से दो ड्रम गाड़ी में रखे जा चुके थे। पुलिस को देख मकान स्वामी जमशेद और दिलशाद मौका पाकर फरार हो गए। ड्रमों में 2400 लीटर केरोसिन भरा हुआ था। पुलिस की इस छापामार कार्रवाई से तेल माफिया में हड़कंप मच गया। सूचना पर खाद्य पूर्ति विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गयी और पकड़े गए तेल का सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिया है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया की तेल का सैंपल लिया गया है। मामले में फरार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मालूम हो कि थिथोला में काफी समय से तेल का अवैध कारोबार चल रहा है। कई बार पुलिस छापे भी मार चुकी है। चौकी प्रभारी संजीव चौहान का कहना है कि तेल के अवैध कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed