{"_id":"5cb76cd9bdec2214130e7bfd","slug":"141555524825-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी मर्जी से नौकरी करने चंडीगढ़ गई थी किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपनी मर्जी से नौकरी करने चंडीगढ़ गई थी किशोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
10 अप्रैल को कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से लापता हुई किशोरी अपनी मर्जी से नौकरी करने चंडीगढ़ गई थी। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने खुद यह खुलासा किया है। मामले में पुलिस क्षेत्र के ही दो युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी थी।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति की बेटी 10 अप्रैल को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला तो किशोरी के भाई ने क्षेत्र के ही क्षेत्र के ही दो युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर रही थी। दो दिन पूर्व पुलिस ने किशोरी को चंडीगढ़ से बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली लाकर किशोरी से पूछताछ की गई तो किशोरी ने आरोप लगाया कि परिवार वाले पिछले कई माह से उसे परेशान कर रहे थे। लिहाजा परिवार वालों की हरकतों से तंग आकर वह नौकरी करने चंडीगढ़ चली गई थी। पुलिस का कहना है कि जांच में किशोरी की बात सही निकली है। एसएसआई रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि किशोरी अपनी मर्जी से चंडीगढ़ गई थी। उन्होंने बताया कि किशोरी को पॉक्सो कोर्ट में पेश कर उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।