फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   दीपावली के दिन भी कई वनकर्मी थे अवकाश पर ।़

दीपावली के दिन भी कई वनकर्मी थे अवकाश पर ।़

Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के दिन भी कई वनकर्मी थे अवकाश पर ।़
रुड़की/बुग्गावाला। मुख्यालय की ओर से दिवाली के दिन अलर्ट जारी करने और वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगाने के बावजूद विभाग की ओर से कर्मचारियों को अवकाश दे दिया गया था। खानपुर रेंज के हजारा बीट में दिवाली की रात हाथी को गोली मारकर मौत के घाट उतारने की घटना के बाद उठ रहे सवालों के बीच अमर उजाला की पड़ताल में वन विभाग की यह गंभीर लापरवाही सामने आई है। दिवाली के दिन बेरीवाड़ा रेंज में कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी गोलमोल जवाब देते रहे। हालांकि, दबी जुबान में उन्होंने केवल एक फारेस्ट गार्ड के अवकाश पर रहने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन

दिवाली के दिन खानपुर रेंज के हजारा बीट में वन तस्करों ने नर हाथी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। अगले दिन वनकर्मियों को गश्त के दौरान हाथी का शव मिला था। जांच में हाथी के पैर ऊपरी हिस्से में गोली फंसी मिली। इस घटना के बाद वनकर्मियों की गश्त पर लगातार सवाल उठ रहे हैं कि आखिर हाई अलर्ट के बावजूद दिवाली की रात हाथी का शिकार कैसे कर लिया गया। शनिवार को अमर उजाला की ओर से जब खानपुर रेंजर और राजाजी टाइगर रिजर्व के बेरीवाड़ा रेंजर से दिवाली के दिन उनकी रेंज में तैनात वनकर्मियों की उपस्थिति की जानकारी मांगी गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन

खानपुर रेंजर मुकेश कुमार ने बताया कि हजारा बीट में डिप्टी रेंजर अनिल वर्मा और रवि चौहान की तैनाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि दिवाली के दिन वन आरक्षी पूरण सिंह छुट्टी पर थे। साथ ही उन्होंने बताया कि रेंज में 13 फारेस्ट गार्ड, तीन वन दारोगा, एक डिप्टी रेंजर और एक रेंजर की तैनाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि घटना के दिन अगर 17 वनकर्मी ड्यूटी पर थे तो वन तस्करों ने हाथी को गोली कैसे मार दी। उधर, राजाजी टाइगर रिजर्व के बेरीवाड़ा रेंज के रेंजर विजय सैनी ने दिवाली के दिन वनकर्मियों की उपस्थिति बताने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि पार्क निदेशक ही उपस्थिति का ब्योरा दे सकते हैं। जिस स्थान पर हाथी का शव मिला, वह बेरीवाड़ा रेंज की सेंधली बीट से 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। ऐसे में इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि हाथी को गोली बेरीवाड़ा रेंज में मारी गई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed