{"_id":"5aef54324f1c1b9d098b8862","slug":"141525634098-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की जमीन का बैनामा दूसरे के नाम किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाचा की जमीन का बैनामा दूसरे के नाम किया
Updated Mon, 07 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। भिक्कमपुर गांव में एक युवक ने अपने चाचा की ही जमीन बेच दी। पीड़ित चाचा की शिकायत पर धोखाधड़ी की पुष्टि होने पर पुलिस ने विक्रेता व खरीददार सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर निवासी जयप्रकाश की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी लगभग 27 बीघा जमीन जयप्रकाश की पत्नी और उसके चारों बेटों को बांट दी गई थी। बताया जाता है कि उनके पुत्र हर्ष ने अपने हिस्से की लगभग छह बीघा जमीन रामपुर घाटी गांव के धर्म सिंह को बेच दी। लगभग दो माह पहले फिर उसने धर्म सिंह और दो अन्य लोगों को जमीन बेच दी। बताया जाता है कि उसने पहले बेची जमीन के बराबर वाली अपने चाचा ओम दत्त शर्मा की भूमि बेच दी। जब इसकी जानकारी चाचा ओम दत्त शर्मा को हुई तो उसने भिक्कमपुर चौकी में इसकी शिकायत कर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद ओम दत्त शर्मा ने एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने इसकी जांच एसआईएस को सौंप दी थी। जांच में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इसके बाद एसआईएस की टीम ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश लक्सर कोतवाली पुलिस को दिए। कोतवाली पुलिस ने हर्ष निवासी भिक्कमपुर और जमीन खरीदने वाले धर्म सिंह, सत्यपाल, कुसुम, दयाराम निवासी रामपुर रायघटी और वसीम, सोमवीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।