{"_id":"5a66328f4f1c1b7e268b5d11","slug":"141516647055-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवालात देखी तो शादी को राजी हो गया प्रेमी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हवालात देखी तो शादी को राजी हो गया प्रेमी
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। कई दिन से शारीरिक शोषण कर रहे प्रेमी से जब प्रेमिका ने शादी करने की बात कही तो उसने साफ मना कर दिया। कोतवाली बुलाने पर भी वह अपनी बात पर अडिग रहा। पुलिस ने हवालात में डालने की बात कही तो वह एकदम शादी करने को तैयार हो गया।
गंगनहर कोतवाली में सोमवार को पनियाला रोड निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया गया कि उसका प्रेमी कई साल से उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रहा है, लेकिन जब से वह बहादराबाद स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने लगा तो शादी से इनकार कर रहा है। इस पर पुलिस ने पिलखनी सहारनपुर निवासी उसके प्रेमी को कोतवाली बुला लिया। यहां भी प्रेमी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने प्रेमिका की ओर से दी तहरीर पर उसे हवालात में बंद करने की बात कही तो प्रेमी तत्काल शादी के लिए राजी हो गया। जिसके बाद दोनों ने पुलिस की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज करने पर हामी भर दी। इसके बाद प्रेमिका ने तहरीर वापस ले ली। पुलिस के मुताबिक दोनों शादी के लिए राजी हो गए और कोर्ट मैरिज करने की इच्छा जताई है। इसके बाद मामला निपट गया।