{"_id":"5a60f50d4f1c1b72268b5254","slug":"141516303629-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, तीन बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो बाइक चोर दबोचे, तीन बाइकें बरामद
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खानपुर। पुलिस ने एक वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए महेश्वरा गांव के निकट स्थित मोबाइल टावर के पास से दो आरोपियों को दबोच लिया। इनकी निशानदेही पर तीन बाइकें बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया है।
बुधवार रात खानपुर थानाध्यक्ष भगवान मेहर पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान खानपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि महेश्वरा गांव के निकट स्थित मोबाइल टावर के पास कुछ चोर चोरी की बाइक लिए खड़े हैं। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ जैसे ही मौके पर पहुंचे चोर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया। जबकि तीन भाग निकले। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपी जोगेंद्र कुमार निवासी महेश्वरा, थाना खानपुर और उस्मान निवासी घोसीपुरा कोतवाली मंगलौर के रहने वाले हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह बाइक चुरा कर उन पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर इस्तेमाल करते थे। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने झबरेड़ा, मुजफ्फरनगर, मेरठ क्षेत्र से चुराई तीन बाइकें बरामद की। खानपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरोह सरगना फरार है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष भगवान मेहर, उप निरीक्षक हुकुम सिंह, पुलिसकर्मी आनंद, संजय, सचिन कुमार, कुलदीप कुमार आदि शामिल रहे।