फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   सीपीयू ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर पकड़े

सीपीयू ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर पकड़े

Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सीपीयू ने चेकिंग के दौरान दो मोबाइल चोर पकड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

सीपीयू ने परचून की दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। सीपीयू ने दोनों आरोपियों को बाइक के साथ कोतवाली सिविल लाइंस के हवाले कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों की जन्मकुड़ली खंगाल रही है। पकड़े गए आरोपी मुजफ्फरनगर यूपी के बताए जा रहे हैं।

प्रदीप इनक्लेव निवासी रोहित पुंडीर ने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। बुधवार की दोपहर को उसकी पत्नी शिवानी पुंडीर दुकान पर बैठी थी। शिवानी ने पुलिस को बताया कि उसने मोबाइल चार्जिंग के लिए दुकान पर लगा रखा था। इसी दौरान दोपहर करीब दो बजे बाइक से दो युवक उनकी दुकान पर आ गए। दोनों ने परचून का सामान मांगा। उन्होंने बताया कि वह परचून का सामान लेने के लिए दुकान के अंदर चली गई। इसी दौरान दोनों युवक परचून का सामान लिए बैगर वहां से चले गए। जैसी ही उसकी नजर मोबाइल पर लगी तो उसने देखा कि मोबाइल गायब था। मोबाइल गायब होते देख उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर लोग मौके पर जमा हो गए। लोग मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए सड़क पर दौड़ पड़े। वहीं एमएच पर सीपीयू उपनिरीक्षक महिपाल व कांस्टेबल राजकिशोर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उन्होंने दोनों रुकने के लिए कहा, लेकिन वह पुलिस को देख मौके से भागने लगे। सीपीयू ने दोनों को भागते हुए पकड़ लिया। दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। तभी मोबाइल चोरों का पीछा करते हुए महिला भी मौके पर पहुंच गई। महिला ने दोनों को पहचान लिया। सीपीयू ने दोनों को गंगनहर कोतवाली पुलिस हवाले कर दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। दोनों पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed