{"_id":"5cd70c04bdec2207014a0451","slug":"131557597188-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अधिवक्ता हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। अधिवक्ता पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी को लक्सर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी पहले ही जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। जबकि पुलिस चार आरोपियों को पकड़कर जेल भेज चुकी है।
लक्सर कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी अधिवक्ता मनोज सैनी पर 10 मार्च को आधा दर्जन युवकों ने हमला कर दिया था। मामले में पुलिस ने सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप सिंह पुंडीर की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए सबसे पहले हिमांशु पुत्र श्यामलाल और शशांक पुत्र हुकम सिंह निवासी रुहालकी दयालपुर को पकड़कर जेल भेज दिया था। इसके बाद पुलिस ने रजत पुत्र नकलीराम निवासी प्रेमराजपुर और सौरभ पुत्र मेनपाल निवासी किशनपुर रुहालकी को भी पकड़कर जेल भेज दिया था। इसी मामले का एक आरोपी दीपक पुत्र शिवराज निवासी प्रेमराजपुर एक पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल चला गया था। हालांकि मामले का मुख्य आरोपी निशांत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका था। पुलिस तब से आरोपी को तलाश कर रही थी। मामले के जांच अधिकारी दरोगा खेमेन्द्र सिंह गंगवार ने बताया कि मामले का मुख्य आखिरी आरोपी निशांत को रुड़की तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से एक चाकू भी बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले के आरोपी दीपक से पूछताछ की जाएगी।