{"_id":"5cd469f1bdec2207322626c7","slug":"131557424625-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों के दो गुटों में मारपीट से बना तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवकों के दो गुटों में मारपीट से बना तनाव
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
युवकों के दो गुटों में चली आ रही रंजिश पुलिस के लिए आए दिन टेंशन बन रही है। दोनों गुट पिछले तीन दिन से एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है। दोनों तरफ से हमले में दो युवक गंभीर घायल भी हो चुके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, मारपीट के संबंध में दोनों गुटों की ओर से तहरीर भी दी गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले युवकों के दो गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। मारपीट से विवाद इतना बढ़ चुका है कि दोनों गुट एक-दूसरे के घर पहुंचकर धमकी देते रहते हैं। तीन दिन पहले भी दोनों गुट आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। इस बीच बुधवार को भी दोनों गुट शेखपुरी में भिड़ गए और जमकर बेल्ट चली। इससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों को दौड़ा लिया। इस बीच दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों गुटों को विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। एसएसआई रणजीत तोमर ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।