{"_id":"5cb8c3e9bdec22143d398dc9","slug":"131555612649-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा प्रकरण: पिता के साथ घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा प्रकरण: पिता के साथ घर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सीनियर छात्रों और हास्टल वार्डन पर रैगिंग, मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली बीटेक की छात्रा के साथ घर लौटते समय ट्रेन में कॉलेज के एक कर्मचारी ने छेड़छाड़ कर दी। बृहस्पतिवार को छात्रा अपने पिता के साथ घर लौट रही थी। इसी बीच रुड़की से ट्रेन में चढ़े कॉलेज के एक कर्मचारी ने उसकी पीछा किया और लक्सर पहुंचने पर मोबाइल से छात्रा की वीडियो बनाने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा की तहरीर पर लक्सर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
झारखंड के धनबाद निवासी छात्रा ने पिछले साल अगस्त में भगवानपुर क्षेत्र के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। छात्रा ने बुधवार को आरोप लगाए थे कि प्रवेश के एक महीने बाद उसे हॉस्टल में परेशान किया जाने लगा। सीनियर उसकी रैगिंग लेते थे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वार्डन से शिकायत पर उसे चुप रहने की धमकी दी गई। आरोप था कि एक छात्र ने कॉलेज के मैदान में उससे छेड़छाड़ भी की। इसकी शिकायत उसने कॉलेज मैनेजमेंट से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा ने दावा किया था कि इस बाबत उसने भगवानपुर थाने में तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने मैनेजमेंट को कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप लगाया था कि वार्डन ने भी उसके साथ मारपीट की और शिकायत करने पर कॉलेज से बाहर निकालने की धमकी दी गई।
बृहस्पतिवार को मामले में नया मोड़ आ गया। पुलिस और कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से कार्रवाई नहीं होने से आहत होकर पिता अपनी बेटी को लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे। इस बीच कॉलेज का एक कर्मचारी ट्रेन में उनका पीछा करने लगा। छात्रा अपने पिता के साथ लक्सर रेलवे स्टेशन पर उतर गई और दूसरी ट्रेन का इंतजार करने लगी। आरोप है कि कर्मचारी ने छात्रा की वीडियो बनाते हुए छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। साथ आरोपी को पुलिस को हवाले कर दिया। लक्सर कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही छात्रा की तहरीर पर आरोपी कर्मचारी श्रीकांत के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उधर, एसओ भगवानपुर संजीव थपलियाल ने बताया कि जानकारी मिली है कि छात्रा के पिता ने कॉलेज प्रशासन को एक पत्र दिया है, जिसमें छात्रा के पिता ने उसके बीमार होने का जिक्र करते हुए उसे अपने साथ ले जाने की बात कही है।
विज्ञापन
रैगिंग का आरोप निराधार, छात्रा ने की सीनियर के साथ मारपीट
रुड़की। संस्थान के चेयरमैन का कहना है कि रैगिंग का आरोप निराधार है। कुछ दिन पूर्व छात्रा ने वार्डन के साथ अभद्रता की थी। इसके बाद वार्डन ने छात्रा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने संस्थान पहुंचकर समझौता कराया था। इसके बाद छात्रा ने सीनियर छात्राओं के साथ अभद्रता और मारपीट की। इस पर सीनियर छात्राओं ने संस्थान प्रबंधन से छात्रा को हॉस्टल से बाहर करने की मांग की। वे इस बात पर अड़ी थीं कि यदि इस छात्रा को नहीं निकाला गया तो वे हॉस्टल में नहीं रहेंगी। इस पर छात्रा के परिजनों को फोन पर उसे कुछ दिनों के लिए घर ले जाने को कहा गया। बृहस्पतिवार को संस्थान की वैन में छात्रा और उसके पिता को रेलवे स्टेशन पर छोड़ा गया, लेकिन छात्र, छात्रा का पीछा कर रहे थे और उससे बातचीत करना चाह रहे थे। कोई अनहोनी न हो, इसलिए संस्थान के दो स्टॉफ के लोगों को भी ट्रेन के दूसरे डब्बे में बैठाया गया। ट्रेन जैसे ही लक्सर स्टेशन पर रुकी तो छात्रा उतर गई। इस पर स्टॉफ के लोग भी उतर गए। उन्हें देखते ही छात्रा ने शोर मचा दिया और आरोप लगाया कि वे छेड़छाड़ कर रहे हैं। इस पर स्टेशन पर मौजूद लोगों ने स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।